अप्रेंटिस मेले 391 अभ्यर्थियों का अप्रेंटिस हेतु हुआ चयन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी/ सोनभद्र

जनपद स्तरीय अंप्रेंटिस मेला का आयोजन सोमवार को राजकीय आईटीआई धनौरा में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण /शिशक्षु विंद्याचल मण्डल मिर्जापुर मुन्ना लाल गुप्ता व विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी रमेश कुमार ने द्वीप प्रजवल्लित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया तत्पश्चात छात्राओं ने सरस्वती वंदना मधुर स्वर में प्रस्तुत किया।अंप्रेंटीस मेले के दौरान हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड, अल्ट्राटेक सीमेंट,आंनद मोटर्स, बिरला कार्बन इंडिया प्रा लिमिटेड, जल विद्युत निगम ,ओबरा व अनपरा तापीय परियोजना सहित 30 विभिन्न कम्पनियों के स्टाल लगाए गए जहां जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के टेक्निकल युवक युवतियों ने अपना पंजीयन कराकर सम्बन्धित कम्पनियों में इंटरव्यू दिए। मुख्य अतिथि ने बताया कि जिला अप्रेंटिस मेला में करीब 400 टेक्निकल युवक/ युवतियों को विभिन्न कम्पनियों में कार्य करने का अनुभव मिलेगा।जिन लोगो का चयन होगा उन्हें ढाई हजार रूपए शासन की ओर से और कार्यदाई संस्था की ओर से साढ़े पांच हजार रूपए प्रति माह देय होगा| अप्रेंटिस मेला के दौरान 800 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया जिसमें से 391 अभ्यथियों का चयन विभिन्न कंपनियों में अप्रेंटिस हेतु चुना गया|तथा आश्वाशन दिया गया कि इन चयनित अभ्यर्थीयों को अधिष्ठान के अप्रेंटिसशीप पोर्टल पर लगभग 2 सप्ताह में पंजीकृत कराने हेतु शिशिक्षु प्रशिक्षण हेतु योजित किये जाने की कार्यवाही की जाएगी|इस अवसर पर जनपद सोनभद्र के नोडल आईटीआई दुद्धी के प्रधानाचार्य जीएस यादव ,उपायुक्त उद्योग आरपी गौतम ,जिला समन्वयक कौशल विकास यजुवेंद्र नाथ ,प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई घोरावल गुलाब राम प्राइवेट आईटीआई एसोशिएशन के अध्यक्ष कमलदेव चौधरी के अलावा नोडल आईटीआई के गजेन्द्र
नाथ ,गुलाब राम ,विनोद यादव ,संजय श्रीवास्तव गोपाल दास ,एस जे सिंह ,अनिल सिंह ,विनय सिंह आदि उपस्थित रहे।
कालेज के नोडल अधिकारी जीएस यादव ने बताया कि कम्पनियां अपनी प्रक्रिया द्वारा चयनित लोगो को धीरे धीरे बुलाएगी।

About the Author

Leave a Reply