तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी/ सोनभद्र
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के गिरफ्तारी से क्षुब्ध सपाई आज दोपहर बारह बजे तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन के लिए कुच कर दिए थे| पूर्व मंत्री विजय सिंह गोंड व विधान सभा अध्यक्ष जुबेर आलम के अगुवाई में सपा नेता रणनीति के तहत पहुँच ही रहे थे कि पहले से ही चौकन्ने पुलिस कर्मियों ने उन्हें म्योरपुर तिराहे पर गिरफ्तार कर लिया यह सब होता देख सपाई पुलिस प्रसाशन के खिलाफ नारे लगाने लगे| पूर्व मंत्री विजय सिंह गोंड समेत जुबेर आलम को हिरासत में लेते हुए प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह कोतवाली ले आये ,यह सब सुन करीब दो दर्जन सपाई कोतवाली पहुँच गए सभी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है|पूर्व मंत्री विजय सिंह गोंड ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रदेश सरकार के इशारे पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है इसकी सूचना लगते ही हम सब इनकी रिहाई की मांग को लेकर तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने आ ही रहे थे कि पुलिस ने हमें आधे रास्ते से ही हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आये, उन्होंने मांग किया कि अगर उनके नेता अखिलेश यादव को बिना शर्त रिहाई नहीं कि गई तो हम यही कोतवाली में ही धरना देंगे|पुलिस द्वारा कलामुद्दीन सिद्दकी , बुन्देल चौबे , दिनेश यादव , गौस मोहम्मद खान , राजू शर्मा ,अभिनव जायसवाल ,दीपक जौहरी ,सुमेर हलुआई , प्रेम सागर पांडेय,प्रिंस अग्रहरी ,अजय यादव ,शम्भू गुप्ता ,अवधेश यादव ,चंद्रमणि यादव समेत काफी संख्या में सपाई अपने नेता अखिलेश यादव की रिहाई की मांग को लेकर कोतवाली में बैठाए गए हैं|






