306 लाभार्थियों को पूर्ण आवास की डिजिटल चाभी सौपी

IMG-20211005-WA0038.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर – उत्तर प्रदेश

आजादी के 75 वर्ष के उपलक्ष्य एवं अमृत महोत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री शहरी आवास के लाभार्थियों को आवास चाभी व प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को राइफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुआ। जिसका सीधा प्रसारण लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित किया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनपद सहित प्रदेश के सभी 75 जिलों के 75000 लाभार्थियों को वर्चुवल के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास की चाबी ऑनलाइन प्रदान की तथा आवास लाभार्थी महिलाओं से संवाद स्थापित कर आवास का लाभ मिलने पर बधाई दी। इस अवसर पर जिलाधिकारी एम पी सिंह ने जनपद के प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 306 लाभार्थियों को पूर्ण आवास की डिजिटल चाभी सौपी तथा लाभार्थिर्यो से संवाद स्थापित करते हुए उन्हे बधाई दी।

About the Author

Leave a Reply