घेराव के दौरान संगठन के पदाधिकारियों एव विद्युत अधिकारियों से हुई नोकझोक

IMG-20211005-WA0037.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर – उत्तर प्रदेश

आज जिले के विद्युत कर्मीयो संग विद्युत मजदूर पंचायत के जिला संरक्षक श्री शिवदर्शन सिंह ने अधीक्षण अभियंता सीबी सिंह का घेराव किया जिसमे पूर्व से संविदा कर्मियों की चली आ रही वेतन बकाये को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की गई एव कुछ संविदा कर्मियों का पिछले आठ माह,सात माह,छ माह से वेतन फर्म भारत इंटर प्राइजेज द्वारा विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से गबन कर दी गयी हैं जिसकी जांच पारदर्शिता से कराने की मांग की गई ताकि जो भी डिवीजन के एकशियन,एकॉउंटेड इन गरीब संविदा कर्मियों का पिछले वेतन में गबन के दोषी होंगे उन पर तत्काल कार्यवाही करते हुवे निलंबित किया जाय। वही मीटर रीडरों का पंद्रह हजार का एनसॉफ्ट कंपनी द्वारा डीडी अनुबंध के मुताबिक वापस किया जाय।संगठन के जिलाध्यक्ष अरविंद कुशवाहा ने बताया कि हम विजली कर्मी आज अधीक्षण अभियंता सीबी सिंह से मिला जिसमे उनको भारत इंटर प्राइजेज एव चारो डिवीजन के एकशियन एव एकॉउंटेड द्वारा संविदा कर्मियों की पिछले कई माह का वेतन मिलकर गबन करने,कंपनी द्वारा मनमानी तरीके से चालीस हजार घुस लेकर संविदा कर्मियों को रखने एव हमारे पूर्व से रखे गए विभाग में संविदा कर्मियों को कंपनी द्वारा मनमानी ढंग से हटाने एव मीटर रीडरों की एनसॉफ्ट कंपनी द्वारा पंद्रह हजार रुपये की डीडी अनुबंध द्वारा वापस करने को लेकर बात हुई जिसमें संविदा कर्मियों के बकाये वेतन का विभागीय अधिकारियों एवं कंपनी द्वारा गबन करने को लेकर एक विशेष जांच समिति बनाकर उच्चास्तरीय जांच कराकर दोषी अभियंताओ को तत्काल निलंबित करके एव दोषी कंपनी का फर्म निरस्त कराकर एफआईआर दर्ज करे ताकि इन संविदा कर्मियों को सही तरीके से न्याय मिल सके। अगर आपके द्वारा त्वरित कार्यवाही इन भ्रष्ट अधिकारियों एव फर्म पर नही होती हैं तो विद्युत मजदूर पंचायत आने वाले समय मे विशाल धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी। मिलने वालों में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष अरविंद कुशवाहा, संविदा मस्टरोल संघ के जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह,मीटर रीडर संघ के जिलाध्यक्ष विनय तिवारी,खंडीय अध्यक्ष दिलदारनगर कपिल गुप्ता,अनीश अहमद,गुप्तेश्वर राम, अजय विश्वकर्मा,जितेंद्र सिंह, अजय विश्वकर्मा, जेपी बाबू,चंद्रहास, संतोष कश्यप, अरविंद राम,मदन यादव,मुकेश सिंह,अनुराग सिंह,कैलाश सिंह,वेदांत त्रिपाठी, गोविंद कुशवाहा, महेंद्र राम एव समस्त संविदा कर्मी मौजूद रहे।

About the Author

Leave a Reply