बेसों नदी में डूबने से मृत्यु

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर – उत्तर प्रदेश

शादियाबाद थाना क्षेत्र के गुरैनी गांव के मौजा रकबा निवासी महिला माला देवी(45) पत्नी रामनगीना राम की बुधवार को बेसों नदी में डूबने से मृत्यु हो गई।बुधवार के सुबह लगभग 8 बजे माला देवी गांव की एक अन्य महिला फल्ली देवी(43)पत्नी भोलाराम के साथ के बेसो नदी में बाढ़ आने से डूबी अपनी धान की फसल देखने के लिए गई थी तभी दोनो महिलायें गहरे पानी में डुबने लगी यह देख गांव की अन्य महिलाए शोर मचाने लगी शोर सुनकर आसपास के लोगो ने दोनो को बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी और किसी तरह दोनो को बाहर निकाला गया। सुचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनिहारी ले गई जहां डाक्टरो ने माला देवी पत्नी रामनगीना राम को मृत घोषित कर दिया वहीं दुसरी महिला फल्ली देवी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।पुलिस ने पंचनामा भरकर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया।

Leave a Comment