तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाज़ीपुर – उत्तर प्रदेश
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी की उत्तर प्रदेश के सीतापुर में गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने स्थानीय सरजू पांडेय पार्क में धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। इसी बीच कांग्रेस के देश व्यापी प्रदर्शन से बैकफुट पर आई अहंकारी यूपी सरकार ने कांग्रेस महासचिव को रिहा कर दिया है और कुछ फर्जी धाराओं में केस दर्ज किया है, जो अलोकतांत्रिक है। जिला व शहर कॉंग्रेस कमेटी के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं और वक्ताओं ने इसे कांग्रेस के आंदोलन की जीत बताते हुए यूपी सरकार को अहंकार में चूर और जन विरोधी बताया और कहा अब ये लड़ाई बीजेपी सरकार को उखाड़ कर ही रुकेगी। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार का रवैया अहंकार भरा है। प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी से आंदोलनरत किसानों के न्याय की गूंज को और मजबूती देगा। लखीमपुर खीरी में भाजपा मंत्री की शह पर हुई हिंसा निंदनीय है। सरकार को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, लेकिन सरकार दोषियों को गिरफ्तार न करके प्रियंका जी को गिरफ्तार की है जो कि कायराना और अलोकतांत्रिक है। शहर अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि प्रियंका गांधी जी लखीमपुर घटना सुनने के बाद पीड़ित परिवार को सांत्वना देने जाना चाहती थीं लेकिन उन्हें सीतापुर में हिरासत में ले लिया गया। ये पुलिस कार्रवाई दमनकारी और अलोकतांत्रिक है।






