तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी – सोनभद्र
गांव से लेकर शहर तक हो रहे साइबर क्राइम की घटनाओं से आम लोग खासे परेशान हैं lइन अपराध के रोकथाम के लिए आज दोपहर में पुलिस के अधिकारियों ने कॉलेज के छात्र छात्राओं को साइबर क्राइम की घटनाओं का शिकार ना हो ऐसे घटनाओं से कैसे बचा जा सके इसके बारे में पुलिस के अधिकारियों ने छात्र छात्राओं को कालेज में जाकर विस्तार से जानकारी दीl राजकीय पीजी कॉलेज राजकीय इंटर कॉलेज राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आदि कॉलेजों में पहुंच कर थाना प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह एसएसआई बालेंद्र यादव साइबर क्राइम से कैसे बचें lइसके बारे में छात्र छात्राओं को विस्तार से बतायाl किसी भी व्यक्ति को अपने बैंक खाते का नंबर कोड आदि किसी कीमत पर ना बताएं बताने पर आपके खाते में जमा धनराशि को साइबर क्राइम के अपराधी नेट बैंकिंग के माध्यम से हजम कर जाएंगे और फिर वह पैसा आपको नहीं मिलने वाला है lइसके लिए आपकी बैंक में जमा पूजी साइबर अपराधी खाते से पैसा खाली कर देंगेl वे लोग किसी भी कस्टमर से मीठी मीठी बातें करके बैंक पासबुक बैंक कोड खाते का नंबर आदि जरूरी जानकारियां आप से हासिल कर लेते हैंl उसके बाद बैंक से पैसा नेट बैंकिंग के माध्यम से लेकर चंपत हो जाएंगेl ऐसी घटनाओं से लोगों को जागरूक और सावधान रहने की आवश्यकता पर पुलिस ने जोर दिया हैl बता दे की तहसील क्षेत्र गरीब आदिवासी अज्ञान लोग क्षेत्र में ज्यादा निवास करते हैं lऐसे लोग साइबर क्राइम के शिकार हो जाते हैं lक्षेत्र में तमाम लोग इस घटना का शिकार हो चुके हैं।






