तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी – सोनभद्र
शासन के निर्देश पर अधूरे कार्य समय से पूर्ण किए जाने को लेकर जिला अधिकारी अभिषेक सिंह लगातार प्रयासरत हैं और इसी क्रम में मंगलवार को जिलाधिकारी अभिषेक सिंह अधिकारियों के साथ बैठक करके हर घर जल योजना की प्रगति की समीक्षा करके कार्यो में प्रगति धीमी मिलने पर नाराजगी जताई तो वही दूसरी तरफ खनन विभाग एवं राजस्व की टीम ने अमवार नल जल प्लांट में इस्तेमाल हो रहे बालू के प्रयोग पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी जिससे मंगलवार से नल जल प्लांट का निर्माण कार्य प्रभावित हो गया। जिस तरह जिलाधिकारी विकास कार्यो की प्रगति को लेकर चिंतित हैं और आपसी समन्वय स्थापित करके निर्माण कार्य समय से पूर्ण करने के लिए लगातर निर्देश जारी कर रहे हैं तो दूसरी तरफ अधीनस्थ अधिकारी निर्माण कार्य पर रोक लगा कर कार्य प्रभावित करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं जिससे शासन की मंशा पर पलीता लग रहा है। मंगलवार को दुद्धी क्षेत्र के अमवार नल जल प्लांट स्थल पहुचीं खनन व राजस्व की टीम ने यह कहते हुए नल जल प्लांट के पास स्टॉक बालू उपयोग पर रोक लगा दी कि मौके पर बालू स्टॉक के कागजात नही दिखाई गई ।जिससे बालू सीज करके अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी।जबकि नल जल प्लांट निर्माण संस्था का कहना है कि हमारे पास सारे कागजात ऑफिस में मौजूद हैं।मेरे वर्करों ने कागजात ऑफिस में होने की बात खनन एवं राजस्व की टीम से बताई फिर भी खनन एवं राजस्व टीम ने बालू की इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई।जिससे नल जल प्लांट का निर्माण कार्य मंगलवार से ही प्रभावित हैं।बताया कि खनन एवं राजस्व विभाग की ओर से कागजात जांच के बाद बालू उपयोग की अनुमति मिलने पर बालू का प्रयोग निर्माण कार्य में किया जाएगा।






