एक्शन एड द्वारा चलाया जा रहा अभियान आओ मिलकर स्कॉलरशिप पाए

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता

जनपद सोनभद्र में 5 अक्टूबर को आदर्श इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज में ActForScholarship अभियान की शुरुआत की गई जिसमें 9 th एवं 10 क्लास की छात्र,छात्राएं शामिल हुई नई पहल परियोजना की जिला समन्वयक निशा कुरैशी व जिला सहायक मोहसिन द्वारा उन्हें राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार के द्वारा मिलने वाली स्कॉलरशिप के बारे में जानकारी दी गई जैसे समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति विभाग, उच्च शिक्षा के लिए U.G.C द्वारा देय छात्रवृत्ति, केंद्र सरकार द्वारा देय छात्रवृत्ति सभी वर्गों के लिए
इन सभी छात्रवृत्ति के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही इनको आवेदन करने के लिए कौन कौन सा दस्तावेजो कि आवश्यकता होती है उसके बारे में जानकारी दी गई।
स्कॉलरशिप के पोस्टर व बैनर में दिए गए टोल फ्री नंबर के बारे में बताया स्कॉलरशिप से जुड़ने के लिए SMS व मिस कॉल से जुड़ सकते हैं।

Leave a Comment