राजकीय आई टी आई संघ के अध्यक्ष बने संजय श्रीवास्तव तो मंत्री की जिम्मेदारी विनोद यादव को

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी/सोनभद्र

उत्तर प्रदेश औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह, और महामंत्री अर्चना मिश्रा के नेतृत्व में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दुद्धी में द्विवार्षिक अधिवेशन/चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रांतीय अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह,प्रांतीय संयुक्त मंत्री विनय कुमार सिंह, मंडल सचिव वाराणसी मंडल अखिलेश्वर पांडेय एवं आडिटर श्री जनार्दन प्रसाद के देखरेख में चुनाव सौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
जिसमें अध्यक्ष पद हेतु संजय कुमार श्रीवास्तव, मंत्री पद हेतु विनोद कुमार यादव एवं कोषाध्यक्ष पद हेतु श्याम कुमार विश्वकर्मा को सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया।सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कार्यदेशक अनिल कुमार सिंह ने किया।शाखा दुद्धी में प्रांतीय अध्यक्ष ‌अखिलेश कुमार सिंह एवं समस्त आगंतुकों का पुष्प गुच्छ एवं पुष्प हार पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने सदस्यों के प्रत्येक प्रश्न का शालीनता पूर्वक सभी भ्रान्तियों को दूर करउत्तर देते हुए संतुष्ट किया गया। संगठन की बारह सूत्री मांग पर चर्चा करते हुए, वेतन विसंगति पर विस्तार पूर्वक संगठन के द्वारा किए गए प्रयासों पर प्रकाश डाला और संगठनात्मक शक्तियों को आपसी प्रेम और सौहार्द के माध्यम से मजबूती प्रदान करने हेतु सभी सदस्यों से आग्रह किया। जिससे सभी साथी संतुष्ट हुए और संगठन के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर समस्त कार्यदेशक गण,अनुदेशक गण के साथ साथ शाखा के समस्त संगठन सदस्यों ने संगठन में अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया।

Leave a Comment