दुद्धी के सुप्रसिद्व रामलीला का क्षेत्रीय विधायक ने किया शुभारंभ

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी/सोनभद्र

दुद्धी के सुप्रसिद्ध रामलीला मंचन का शुभारंभ बुधवार की देर शाम मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक हरिराम चेरों ने हनुमान जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर पुष्प अर्पित कर किया। दुद्धी विधायक ने कहा कि आज हम रामलीला का शुभारम्भ करने जा रहे है यह हम सब के लिए सौभाग्य की बात है कि इसी प्रांगण में मंचन के 170वे वर्ष में दुद्धी की रामलीला शुरू हो रही है।भगवान राम हम सब के आदर्श है और हम सब के बीच ही मौजूद हैं हमें उनके आदर्शों का अनुसरण कर अपने जीवन चलितार्थ करना चाहिए।भगवान राम ने जो आदर्श दिए है उन आदर्शों के अनुसरण से मानव जाति का उद्धार हो जाता है।
विशिष्ट अतिथि दुद्धी एसडीएम रमेश कुमार ने कहा कि रामलीला जीवन जीने की एक कला है और उनके अनुभूत भगवान राम के आदर्श ही हमें गुरुजनों,माता पिता,भाई- बहन ,मित्र आदि रिश्तों के महत्ता को बताते है।वास्तव में रामायण प्रभु श्री राम के आदर्शों को बताने का अमूल्य साधन है।कल की लीला में कलाकारों द्वारा नारद मोह का मंचन किया गया जिसे देखकर दर्शकों संग अतिथि अविभूत हो गए।अंत में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रवींद्र जायसवाल ने सभी अतिथियों का रामलीला में शामिल होने पर दिल से आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री आलोक अग्रहरी ने किया।

इस मौके पर सीओ राम आशीष यादव,प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरी, जेवीएस अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरी,जिला मंत्री भाजपा दिलीप पांडेय, दिनेश आढ़ती,भोला आढ़ती, कमलेश मोहन,दिनेश अग्रहरी, नन्दलाल,डॉ प्रकाश चंद्र,राजेन्द्र श्रीवास्तव,सुरेंद्र गुप्ता, संदीप गुप्ता,अमरनाथ जायसवाल,कमल कुमार कानू, राकेश श्रीवास्तव, सुमित सोनी,पीयूष कुमार अग्रहरी, रुपेश जोहरी,अनिल मद्धेशिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment