तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धि – सोनभद्र
डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी इंगेजमेंट,चोपन की युवती से होनी थी शादी
अपनी मंगेतर से शादी के संजोए राजन को अनबन के बाद सगाई की अंगूठी वापस करने की बात लगी नागवार
दुद्धी के स्थानीय क़स्बे के मुंसिफ कोर्ट के ठीक सामने चाय व फास्टफूड की दुकान चलाने वाला सीधे साधे स्वभाव के 26 वर्षीय राजन कुमार पुत्र जमुना प्रसाद मद्धेशिया ने बुधवार की शाम अपनी मंगेतर का शादी से इनकार करने की व सगाई की अंगूठी वापस करने की बात इस कदर नागवार लगी की बाजार से कीटनाशक खरीद इसका सेवन कर लिया और अपने घर में गुम शुम बैठ गया कुछ देरी बाद जब कीटनाशक ने अपना असर दिखाना शुरू किया तो उसने इस बात को अपने परिजनों को बताया ,आनन फानन में परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचे जहाँ से चिकित्सकों ने उसे बीएचयू रेफर कर दिया ,आज दोपहर अपने जिंदगी व मौत के बीच लड़ाई रहे राजन ने वाराणसी में दम तोड़ दिया इसकी भनक लगते ही ,हित नात व रिश्तेदार वाराणसी को रवाना हो गए|
मृतक के चचेरे भाई दीपक ने बताया डेढ़ वर्ष राजन की सगाई चोपन में हुई थी ,सगाई से अब तक राजन का अपने मंगेतर से प्रेम परवान चढ़ने लगा था और उसका भाई कई प्रकार के सपने सजाने लगा था, मृतक अपने मंगेतर से इतना प्रेम करने लगा था कि उसके बिजली के बिल समेत अन्य खर्चो को स्वयं वहन करने लगा था कि इसी बीच कुछ दिनों से राजन अपने मंगेतर का फोन दो दो बजे रात तक व्यस्त देख परेशान था और इसी बात को लेकर दोनों में अनबन होती रहती थी कि कल बुधवार को दोनों के बीच विवाद ऐसा बढ़ गया कि उसके मंगेतर ने शादी से इनकार कर दिया और सगाई की अंगूठी वापस ले जाने की बात कह दी ,राजन को यह बात इतनी नागवार लगी कि उसने सुसाइड कमिट कर ली|जानकारी के मुताबिक राजन की माँ 6 माह की उम्र में उसे छोड़ गोलोकवासी हो गई थी,सीधे साधे स्वभाव के राजन की जब सगाई हुई तो अपने मंगेतर में अपनी दुनिया देखने लगा था और जब उसी ने शादी से इनकार कर दिया तो सपने को चूर चूर होता देख उसने ऐसा कदम उठा लिया|मृतक का एक 11 वर्षीय छोटा भाई है जो दूसरी माँ से है|






