आम सभा एवं लाभुक समिति का चयन किए बिना पथ का कार्य करने से रोका

IMG-20211010-WA0114.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – सतीश कुमार
भवनाथपुर – झारखण्ड

भवनाथपुर खरौंधी मुख्य पथ से धर्मेन्द्र मेहता के घर तक बन रहे पथ को रोकने के लिए जमीन मालिक ने एसडीओ और बीडीओ के दिया आवेदन। आवेदन में जमीन मालिक अवधेश कुमार यादव, नरेश यादव, रामनाथ यादव, जोगेंद्र यादव, अरविंद यादव ने कहा है कि भवनाथपुर पंचायत के बुका टोला में मुखिया मधुलता कुमारी के द्वारा पथ का निर्माण कार्य कराया जा रहा है जो बैगर आम सभा एवं लाभुक समिति का चयन किए बिना कार्य को कराया जा रहा है मुखिया इस काम को अपने चहेते अभिकर्ता से करा रही है अभिकर्ता दबंग है बात करने पर अपशब्द का उपयोग करता है यह जमीन मेरा है और अभी तक रशीद कटवाता हूँ जिसका खाता संख्या 195 प्लॉट संख्या 03 है। लेकिन मुखिया ने मुझे कोई जानकारी नही दिया। इस लिए योजना को तत्काल रोक लगाते हुए जाँच किया जाए। प्रभारी बीडीओ मुकेश मछुआ से पूछे जाने पर कहा कि जांच होने तक काम को रोक दिया गया है।

About the Author

Leave a Reply