मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले से बड़ी खबर
ओवरलोडिंग की हद पार! ऑटो रिक्शा और पिकअप में करीब 40 लोग मिले सवार, मचा हड़कंप
सिंगरौली। जिले के सरई क्षेत्र में परिवहन विभाग ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जांच के दौरान एक ओवरलोड ऑटो रिक्शा और एक पिकअप वाहन में करीब 40 लोग सवार पाए गए। वाहनों में क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाकर परिवहन किए जाने का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, परिवहन विभाग की टीम ने जांच के दौरान दोनों वाहनों को पकड़ा। यात्रियों की सुरक्षा को खतरे में डालकर नियमों के विरुद्ध सवारियां ढोने के मामले में दोनों वाहनों को आगे की कार्रवाई के लिए सरई थाने भेज दिया गया है।
फिलहाल परिवहन विभाग की कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई से ओवरलोडिंग कर यात्रियों की जान जोखिम में डालने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
बड़ा सवाल: आखिर चंद रुपयों के लालच में यात्रियों की जिंदगी से खिलवाड़ कब तक होता रहेगा? क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जाएगा?
सड़क सुरक्षा के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई बेहद जरूरी है, ताकि मासूम यात्रियों की जिंदगी सुरक्षित रह सके।






