तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर – उत्तर प्रदेश
ग़ाज़ीपुर में राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन शाखा ने केंद्रीय कार्यकारिणी के निर्देशानुसार ध्यानाकर्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार की शाम 4 से 5 बजे तक अधीक्षण अभियंता कार्यालय बड़ा महादेवा पीरनगर पर गेट मीटिंग/विरोध सभा किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि जूनियर इंजीनियर व प्रोन्नत अभियंताओं के साथ हो रहे उत्पीड़न-अन्याय व उच्च प्रबंधन द्वारा वादाखिलाफी को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। मांगों के पूरा होने तक चरणबद्ध तरीके से ध्यानाकर्षण कार्यक्रम चलाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जूनियर इंजीनियर की वेतन विसंगति को दूर किया जाए, अवर अभियंता की ग्रेड पे 4600 की प्रभावी तिथि 01 जनवरी 2006 किया जाए, पुरानी पेंशन योजना व्यवस्था पुनः बहाल कराई जाये, वीसी से मुक्त रखते हुए कार्य करने का अवसर दिया जाए और जूनियर इंजीनियर के लंबित पेट्रोल प्रतिपूर्ति राशि का भुगतान कराया जाए। उन्होंने कहा कि जूनियर इंजीनियर एवं प्रोन्नत अभियंताओं के विरुद्ध चल रही अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रकरण के निस्तारण में लगातार हिला-हवाली की जा रही है, जिससे जूनियर इंजीनियर का प्रोन्नति एसीपी लंबित है। निर्बाध विद्युत आपूर्ति और बेहतर उपभोक्ता सेवा के लिए सामग्री एवं संसाधनों की व्यवस्था की जाए व उसको स्टोर से कार्य स्थल तक सामग्री ले जाने के लिए उचित व्यवस्था दी जाएगी। पूर्वांचल अध्यक्ष शत्रुघन यादव ने कहा कि उक्त सभी न्यायोचित मांगों एवं बेहतर उपभोक्ता सेवा के लिए आवश्यक सामग्री व संसाधन के लिए उत्तर प्रदेश के सभी जूनियर इंजीनियर, प्रोन्नत अभियंता लगातार विभाग को अवगत करा रहे हैं।






