तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर – उत्तर प्रदेश
खानपुर क्षेत्र के शादिभादि से पत्नी को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोपी पति धर्मेंद्र कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गजाधरपुर में शनिवार को प्रतिभा देवी पत्नी धर्मेंद्र कुमार ने अपने घर में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया था। प्रतिभा के पिता फिरतु राम ने धर्मेंद्र के खिलाफ बेटी को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाकर पुलिस में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराया था। सिधौना चौकी इंचार्ज प्रमोद सिंह ने बताया कि मंगलवार की सुबह खरौना में वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध धर्मेंद्र कुमार का पुलिसकर्मियों ने धर्मेंद्र को पीछा कर शादिभादि में पकड़ लिया।






