तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर – उत्तर प्रदेश
भांवरकोल थाना पुलिस ने बुधवार को क्षेत्र के मरगूपुर के पास एक टाटा सूमो को पकड़ा। उस पर भारी मात्रा में लदा अपमिश्रित शराब बरामद किया। गिरफ्तार तस्कर का आबकारी अधिनियम में चालान कर दिया।
क्षेत्र में शांति व्यवस्था के मद्देनजर थाना प्रभारी निरीक्षक वागीश विक्रम सिंह हमराहियों के क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के मरगूपुर के पास एक टाटा सूमो को पकड़ा। वाहन से 18 पेटी अपमिश्रित शराब के साथ ही दो गेलैन में रखा 40 लीटर मिलावटी शराब बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर बलिया जिले के सुखपुरा थाना के बनरही गांव निवासी संजय सिंह है। पूछताछ में उसने बताया कि शराब तस्करी के कार्य में लम्बे समय लिप्त था। अभियुक्त का आबकारी अधिनियम के तहत चालान किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ के साथ उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार दुबे, कांस्टेबल राजेश कुमार भारतीया, कांस्टेबल पंकज सिंह और कांस्टेबल मदन गौतम शामिल थे।






