तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – मनोज पटेल
भावा – मिर्जापुर
शारदीय नवरात्र के आठवें दिन महाष्टमी बुधवार को श्रद्धालुओं ने पटेल नगर बाजार स्थित पंडाल में पहुंच मां दुर्गा की पूजा अर्चना की। देवी पंडाल में भी सुबह से ही भारी संख्या में महिलाओं व पुरुषों ने पूजन दर्शन कर मां का आशीर्वाद लिया। मां के भजनों जयकारों से क्षेत्र गुंजायमान हो गए हैं । कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर स्थानीय प्रशासन भी जगह जगह तैनात किया गया है। क्षेत्र के पटेल नगर बाजार सहित पचोखरा, भावा, राजगढ़, ददरा मार्केट समेत तमाम पंडालों में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में सुबह से भारी संख्या में महिलाओं समेत पुरुषों की भीड़ उमड़ी रही। लोग यथा शक्ति पूजा-अर्चना कर परिवार व समाज के सुख, शांति व स्वस्थ रहने की कामना की । बता दें कि कोविड के कारण पिछले साल दुर्गा पूजा का आयोजन नहीं हो सका था। पटेल नगर बाजार में स्थित नव दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी नदिहार ग्राम प्रधान रवि शंकर पटेल, पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राकेश सिंह, डॉ रमेश कुमार सिंह ,पंडा कृष्णा शाह, सत्येंद्र सिंह, अनुराग सिंह, विमल सिंह, सुनील मौर्य, जन्मेजय सिंह, भोला मौर्य आदि लोग पूजा पंडालों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं । यहां आयोजित भोग में भारी संख्या में लोगो ने भाग लिया ।






