तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – राकेश कुमार
दुद्धी सोनभद्र/आमवार (राकेश कुमार)
श्री रामलीला/ रासलीला कमेटी आमवार दुद्धी सोनभद्र द्वारा चल रहे लीला के मंचन में राजा दशरथ और कैकई का लीला देख दर्शक भावविभोर हो गए अमवार में चल रहे रामलीला मंच के आठवे दिन राजा दशरथ कैकई को मनाने के लिए कोप भवन में गए कैकई के वचनों पर रामलला को 14 वर्ष के लिए वनवास और भरत को राजगद्दी देने की बात सुनकर राजा दशरथ प्राण मांगने की बात कही इस दौरान राजा दशरथ ने पूरे संसार को कहा कि स्त्री के झांसे व मुंह वचनों में नहीं आना चाहिए या वचन कैकई ने वरदान के रूप में मांग रही थी इस वचनों को सुनते राम वन जाने की बात स्वीकार कर लिये इसके साथ भाई लक्ष्मण और धर्मपत्नी सीता वन जाने की भी निर्णय लिए लीला देख दर्शक हुए भाव विभोर हो गए वही अमवार पूर्व ग्राम प्रधान, (अध्यक्ष) ईश्वर प्रसाद निराला महंत महामंत्री ,योगेश मुनि गुप्ता, उपाध्यक्ष विरन सिंह, संगठन मंत्री दिनेश कुमार यादव, सचिव हरिप्रसाद खरवार, कोषाध्यक्ष राज कुंवर, मंडल कोषाध्यक्ष देवनारायण, सुरक्षा मंत्री ओम नारायण निराला, सुरक्षा प्रभारी राज नारायण, राजेंद्र प्रसाद मैनेजर, राम नरेश मिश्रा डायरेक्टर, आदि पात्र गण मौजूद रहे|






