तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – राकेश कुमार
विंढमगंज – सोनभद्र
विंढमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत घिवही रेलवे क्रॉसिंग गेट नंबर 50 लगभग 2 किलोमीटर दूर पश्चिम दक्षिण होकर केवाल गांव से गुजरने वाली रेलवे ट्रैक पर सुबह लगभग 3:00 बजे एक युवक की मौत हो गई| स्टेशन अधीक्षक के द्वारा मेमो भेजने पर थाना प्रभारी सूर्यभान के निर्देश पर पहुंचे दरोगा शिवकुमार ने शव को कब्जे में लिया पहचान कमलेश गोड 14 वर्ष पुत्र लाल बहादुर निवासी घिवही के के रूप में हुआ| मौके पर पहुंचे शिवकुमार दरोगा ने गांव के लोगो से पंचनामा कराकर दुद्धी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया| सूचना मिला की गेट नंबर 50 से लगभग 2 किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक पर मृत अवस्था में एक शव पड़ा है| जिसकी सूचना विंढमगंज थाने में एक मेमो भिजवा कर अवगत करा दिया गया था| मौके पर घिवही प्रधान प्रतिनिधि कृपाशंकर, गौरी शंकर कुशवाहा, देवांश यादव, राजेंद्र गौड़ सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण रहे|






