तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – सतीश कुमार ठाकुर
भवनाथपुर – झारखण्ड
भवनाथपुर थाना क्षेत्र के वनसानी के तेनुइया घाटी मोड़ के समीप गुरुवार की पूर्वाह्न साढ़े तीन बजे के करीब बाईक और कार के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार खरौंधी थाना क्षेत्र के बैतरी निवासी नेपाल पाल 42 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलावस्था कार चालक ने उठाकर इलाज के लिए भवनाथपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया,जहां पर तैनात आयुष डॉक्टर अभिनीत विश्वास ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया। गढ़वा निवासी कार के मालिक डीके पांडेय ने बताया कि हम परिवार के साथ डाला मंदिर से दर्शन करके गढ़वा लौट रहे थे कि वनसानी के समीप उक्त बाइक चालक ने बाइक तेजी से लाकर कार में टक्कर मार दी,और हादसा हो गया। जबकि आयुष डॉक्टर अभिनीत विश्वास ने बताया कि घायल शख्स के मांथा और शरीर जे कई हिस्से में चोटें आयी हुई है।






