तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – राकेश कुमार
दुद्धी – सोनभद्र
आमवार चौकी क्षेत्र में आमवार बाजार के पंडाल में अधिक श्रद्धालु देखा गया|| आमवार के रामलीला मैदान में नवयुवक दुर्गा पूजा समिति के द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा में आसपास के कइ गांव से श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंची|| इस अवसर पर मां का प्रसाद लेने के लिए भक्तों की भीड़ उमडी इस दौरान पूजा समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ,आशीष जयसवाल ,देवी शक्ति ,विनय जायसवाल, डॉक्टर संजय कुमार, सत्यम कुमार, आदि उपस्थित रहे|| दुर्गा पूजा समिति द्वारा बताया गया कि एकादशी को सुबह से भंडारे का आयोजन किया गया है| इस नवरात्रि के शुभ अवसर पर नवयुवक दुर्गा दुर्गा पूजा समिति द्वारा रामलीला मैदान पर माता रानी का सप्तमी अष्टमी नवमी श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए लगे रहे||






