जहरीले सर्प के काटने से युवक की मौत

IMG-20211015-WA0015.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

दुद्धी सोनभद्र/ विंढमगंज(राकेश कुमार)
दुद्धी विकासखंड के अंतर्गत धूमा ग्राम पंचायत के धुमा गांव में बीती रात्रि अपने घर सो रहे हैं हरिहर भुइयां उम्र लगभग 38 वर्ष को एक विषैले सर्प ने काट लिया जिसका उपचार के दौरान जिला अस्पताल पर उनकी मृत्यु हो गई| प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अंतर्गत धूमा ग्राम पंचायत के प्रधान राम प्रसाद ने बताया कि पंचायत निवासी हरिहर भुइया पुत्र बिहारी रात खाना पीना खाकर अपने घर परिवार के साथ सोया था लगभग रात्रि 2:00 बजे विषैले सर्प ने काट लिया सर्प की पहचान करैत की गई है, आनन-फानन में परिजनों द्वारा जिला अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई| ग्राम प्रधान राम प्रसाद ने बताया कि मृतक की पत्नी ललिता देवी और उसके तीन बच्चे नाबालिक है अब इस पर भरण-पोषण के लिए कोई नहीं बचा मां सहित बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है||

About the Author

Leave a Reply