रावण दहन के साथ हिंडाल्को में चल रही श्री रामलीला के अंतिम दिन का समापन

IMG-20211015-WA0101.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – बीके आचार्या

रेनुकूट – सोनभद्र

श्री रामलीला मंचन के नवम दिवस का शुभारम्भ श्री गणेश पूजन व श्री राम आरती के साथ हिंडालको हॉस्पिटल की डॉ नीलम त्रिपाठी एवं डॉ अम्बरीष त्रिपाठी ने किया।
लीला के मुख्य दृश्य – युद्ध के आरम्भ में ही रावण के सभी पुत्र मारे जाते हैं। ये समाचार सुनकर रावण बड़ा ही दुखी होता है तथा भाई कुम्भकर्ण को नींद से जगाने का आदेश देता है, विशालकाय कुम्भकर्ण को अनेक प्रयत्नों से जगाया जाता है, तत्पश्चात रावण से मिलकर युद्ध भूमि में राम से घोर युद्ध करते हुए मारा जाता है। उधर वरदान प्राप्ति के लिये मेघनाद देवी निकुम्भला का यज्ञ आरम्भ करता है जिसको लक्ष्मण की सेना भंग कर देती है और लक्ष्मण के हाथों मेघनाद का वध हो जाता है। मेघनाद वध की बात सुनकर रावण बिफर जाता है तथा स्वयं युद्ध भूमि में आ जाता है। राम और रावण का युद्ध आरम्भ हो जाता है तथा श्रीराम के द्वारा अग्नि बाण मारकर रावण का अंत कर दिया जाता है। इस अवसर पर रामलीला समिति के अध्यक्ष पी के उपाध्याय, उपाध्यक्ष श्री नवनीत श्रीवास्तव, रामलीला के पदाधिकारी व वरिष्ठ कलाकार उपस्थित रहे।
लीला का यूट्यूब चैनल “श्री रामलीला परिषद हिंडालको” पर प्रसारण सांय सात बजे से किया गया।

About the Author

Leave a Reply