दुर्गा पूजा एवं दशहरा का त्यौहार शांतिपूर्वक संपन्न

IMG-20211016-WA0025.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – सतीश कुमार ठाकुर

भवनाथपुर – झारखण्ड

भवनाथपुर में दुर्गा पूजा एवं दशहरा का त्यौहार शांति एवं सद्भाव के साथ संपन्न हो गया। टाउनशिप दुर्गा मंदिर भवनाथपुर दुर्गा मंदिर, बुक्काके अमोला टोला,भवनाथपुर बाजार, भवनाथपुर बस्ती दुर्गा, सीडी टाउनशिप दुर्गा मंडप, अन्य गांव में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ दुर्गा जी की प्रतिमा रखकर विश्वत पूजा अर्चना की गई। भवनाथपुर पुलिस द्वारा सघन पेट्रोलिंग कर स्थिति पर नजर रखी गई। भवनाथपुर मैं अंचल पदाधिकारी तथा थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ मुख्य सड़क पर फ्लैग मार्च भी किया गया। सूर्य मंदिर विकास क्लब की ओर से पुलिस अधिकारियों पत्रकारों तथा अन्य समाजसेवियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मूर्ति विसर्जन भी शांतिपूर्वक बाजे गाजे के साथ किया गया।

About the Author

Leave a Reply