तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – दिवाकर पाण्डेय
मितौली – लखीमपुरखीरी
खंड विकास अधिकारी मितौली चंदन देव पांडे ने विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत धनपुर में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत निर्मित स्कूल बाउंड्री वाल का निरीक्षण किया गया साथ ही व्यक्तिगत लाभार्थी परक योजना के लाभार्थियों को दी गई सुविधाओं का सत्यापन भी किया गया खंड विकास अधिकारी मितौली द्वारा प्रत्येक कार्य दिवस में विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में कराए जा रहे विकास कार्यो का स्थलीय सत्यापन किया जा रहा है जिसके चलते विकासखंड मितौली क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में विकास कार्यक्रमों में तेजी आई है कुछ ग्राम पंचायतों द्वारा विकास कार्यक्रमों में रुचि नहीं ली जा रही है जिन ग्राम पंचायतों में विकास कार्यक्रम रुके हुए हैं खंड विकास अधिकारी मितौली ने ग्राम पंचायत सचिव एवं ग्राम प्रधानों से शीघ्र विकास कार्यक्रमों को संचालित किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं






