तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
उन्नाव/ब्यूरो महेंद्र राज शुक्ल
किसानों के पूर्व घोषित रेल रोको आंदोलन के दृष्टिगत आज उन्नाव जंक्शन में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।पुलिस द्वारा कई चरणों मे
रेलवे स्टेशन के अंदर से बाहर तक मार्च किया गया वही रा.रि.पु और रे.सु.ब की टीमें भी चप्पे-चप्पे पर तैनात रही। प्रभारी निरीक्षक
सदर अखिलेश चंद्र पांडे क्षण़ प्रतिक्षण़ रेलवे स्टेशन का जायजा लेते रहे और तैनात पुलिस बल को दिशा निर्देश देते रहे।उनके साथ महिला थाना प्रभारी प्रेमवती यादव भी अपनी समस्त महिला पुलिस टीम के साथ उन्नाव रेलवे स्टेशन पर मौजूद रहीं।






