यूरिया और डीएपी खाद विक्रेताओं के दुकान पर औचक छापेमारी हड़कंप

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी आज जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिला अधिकारी रमेश कुमार और खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार वर्मा ने विंढमगंज क्षेत्र के तीन खाद विक्रेताओं के दुकान पर संयुक्त टीम ने छापेमारी की कार्यवाही की गई छापे मारी की कार्यवाही से क्षेत्र के खाद विक्रेताओं में हड़कंप मच गया छापेमारी की कार्रवाई सुनकर तमाम दुकानदार अपना दुकान का शटर गिरा कर भाग खड़े हुए उप जिला अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि विंढमगंज क्षेत्र के तीन डीएपी और यूरिया विक्रेताओं के दुकान पर छापेमारी की कार्यवाही की उस दौरान तीनों दुकानों के खाद के नमूने लेकर सैंपल इन किया गया और दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई की किसी प्रकार की खाद में मिलावट और कालाबाजारी की गई तो ऐसे दुकानदारों को चिन्हित करते हुए सख्त कार्यवाही की जाएगी उप जिला अधिकारी ने कई सहकारी समिति के दुकानों पर भी उनके स्टॉक रजिस्टर और बिक्री आदि की जांच की गई उन दुकानदारों को भी किसानों को खाद्य बिक्री किए जाने का निर्देश दिया गया है इसमें कहीं से भी किसी प्रकार की लापरवाही बरती गई तो ऐसे दुकानदारों के विरुद्ध चिन्हित करते हुए कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी

Leave a Comment