तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
उन्नाव/ब्यूरो महेंद्र राज शुक्ला
यद्यपि हमारी सरकार आम जन मानस के विकाश हेतु निरंतर प्रयासरत् है पर विकासोन्मुख कार्यों मे लगे लोग सरकार की मंशा पर पानी फेर इसे महज कागजी खानापूर्ति तक सीमित रख रहे हैं।
कुछ ऐसा ही नजारा शहर के विवेकानंद इंटर कालेज मे एक सप्ताह तक संचालित होने वाले कौशल विकास मेले मे आज देखने को मिला। जहाँ एक ओर मध्याह्न 12.10 पर विद्यालय का मुख्य द्वार बंद पाया गया व आगंतुकों व मीडिया कर्मियों को भी वापस होना पड़ा। वहीं दूसरी ओर अपराह्न 1 बजे पहुँचे एक अन्य मीडिया कर्मी को आयोजन कर्ता दल की एक प्रमुख महिला ने कुछ भी जानकारी देने से स्पष्ट इंकार कर दिया।आयोजन कर्ता टीम के सदस्यों मे इस बात की चर्चा भी उठती रही की अभी 1 बजे तक कोई प्रशिक्षक उपलब्ध नही है,शासन स्तर पर यदि कोई जाँच आ गई तो जवाबदेही क्या होगी। कल मेले का अंतिम दिवस है।
क्या ऐसे ही होगा कौशल,उद्यमिता व आम जनमानस का आर्थिक विकास?






