तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – राकेश कुमार
विंढमगंज – सोनभद्र
विंढमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत महुआरिया रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई| महुआरिया रेलवे लाइन पर थाना क्षेत्र के डुमरा गांव निवासी हीरामन 42 वर्ष पुत्र सुखाड़ि का शव लगभग 11:00 बजे मिला ग्रामीणों ने देखा इसकी सूचना महुआरिया रेलवे स्टेशन कर्मियों को दी | स्टेशन अधीक्षक के द्वारा भेजे गए मेमो पर मौके पर पहुंचे रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में सबको पंचनामा कर दुद्धी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया| विंढमगंज थाना अध्यक्ष सूर्यभान ने बताया कि घटना के संबंध में परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है|






