तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – बीके आचार्या
रेणुकूट – सोनभद्र
रामलीला मैदान में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा किये जा रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंर्तगत उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र प्रयागराज जिला प्रशासन एवं हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में रामलीला परिसर में विंध्य महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हिंडाल्को रिडक्शन प्लांट हेड बीजे अलेक्जेंडर हिंडाल्को संस्थान के पब्लिसिटी एवं प्रशासनिक विभाग के प्रमुख संजय सिंह व सीएसआर प्रमुख अभिजीत ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
दीपप्रज्वलन के बाद देश के कई राज्यो से आये कलाकारों का मुख्य अतिथि ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत सम्मान किया ,।
इस दौरान कार्यक्रम में आए 4 राज्यों के कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों का मन जीत लिया।
वही कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना व मा विंध्यवासिनी के पचरा गीतों से हुआ।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्यप्रदेश व झारखंड से आए राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सोनभद्र से सटे झारखंड प्रांत के कलाकारों की टोली ने पौराणिक कथाओं को छाऊ नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया। झारखंड के लोक कलाकारों ने ढोल, नगाड़ा में शहनाई की जुगलबंदी पर छाऊ नृत्य प्रस्तुत किया जिसमें आदि शक्ति मां दुर्गा और राक्षस महिषासुर के बीच भयंकर महासंग्राम को दिखाया गया।
छाऊ नृत्य में लोक कलाकारों ने अपनी सामरिक भाव भंगिमा और मनमोहक नृत्य का मिश्रण करते हुए नगाड़े की ध्वनि, हाथ से बनाई जाने वाली बेलनाकार मांदर, धक, दमसा मदना, भेवरी, आनंद लहरी, तुल्ला व्यंग्य बंसी शंकरा तथा थाल, घंटा, कदरी और ग्रुपी जंतर पर धमकते हुए दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। हरियाणा के कलाकारों ने कोरिया, पनिहारी, घूमर नृत्य तथा उत्तर प्रदेश के मथुरा के कलाकारों ने मयूर नृत्य, ब्रज के रास फूलों की होली। सोनभद्र के कलाकारों ने करमा नृत्य प्रस्तुत किया। इस मौके पर एनआरएलएम के डी0सी0 अरुण कुमार जौहरी एंव डी0 एम0 एम0 एम जी रवि, पिपरी थाना अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, हिंडाल्को संस्थान के पब्लिसिटी एवं प्रशासनिक विभाग के प्रमुख संजय सिंह, हिंडाल्को ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख अभिजीत कुमार समेत बड़ी संख्या में नगरवासी, हिंडालको संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में एडमिन, पीआर एवं सुरक्षा विभाग के सजल साहा, राहुल सिंह, अनुज सिंह, तथा प्रशांत श्रीवास्तव व अन्य का अहम योगदान रहा।






