प्रदेश सचिव राजेश कुशवाहा का पार्टी के कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर – उत्तर प्रदेश

जिलाध्यक्ष रामधारी यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय समता भवन पर पार्टी के नवमनोनीत प्रदेश सचिव राजेश कुशवाहा का पार्टी के कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया । हैदरा से शुरू हुआ उनके स्वागत का सिलसिला मटेंहू,मरदह,बरहीं,भड़सर,विरनो, जंगीपुर होते हुए पार्टी कार्यालय समता भवन पर जाकर समाप्त हुआ । जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने पार्टी कार्यालय पर स्वागत करते हुए कहा कि राजेश जी के मनोनयन से जनपद का गौरव बढ़ा है तथा नौजवान कार्यकर्ताओं में एक नये उत्साह का संचार हुआ है तथा उन्हें एक नई ऊर्जा मिली है । उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी में सभी जाति धर्म के लोगों का सम्मान है । राजेश जी के पार्टी के प्रति ‌उनकी कर्मठता और समर्पण तथा सौम्यता एवं सरलता के चलते नेता ने उन्हें यह सम्मान देने का काम किया है ।हमें उम्मीद है कि जिस भरोसे और विश्वास के साथ पार्टी ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है उस जिम्मेदारी का ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए नेता के भरोसे पर शत प्रतिशत खरा उतरने का काम करेंगे । उनके प्रदेश सचिव बनने से पार्टी और मजबूत होगी । उन्होंने कहा पार्टी के कर्मठ और समर्पित सिपाही होने के चलते उन्हें नित नई और बड़ी ज़िम्मेदारी मिलती रही है । उनके मनोनयन से पार्टी ही नहीं बल्कि पूरे जनपद में खुशी की लहर व्याप्त है । उन्होंने कहा कि जो कार्यकर्ता समर्पण भाव से काम करेगा पार्टी उसको सम्मानित करने का काम करेगी । उन्होंने इस मनोनयन के लिए उन्होंने राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया । 

Leave a Comment