तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
खबर ग़ाज़ीपुर से है जहां यूपी के राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने सपा और सुभासपा के गठबंधन के सवाल पर बड़ा बयान दिया है।उन्होंने कहाकि 2019 के लोकसभा चुनाव में भी 24 विपक्षी दलों ने महाठगबंधन बनाया था।लेकिन जनता प्रधानमंत्री मोदी जी के कार्यों और नीतियों पर विश्वास रखती है।मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहाकि जनता पीएम मोदी और सीएम योगी के कार्यो से पूरी तरह संतुष्ट है।उन्होंने दावा किया कि यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 350 से ज्यादा सीटें मिलेगी।तमाम राजनैतिक दलों की ओर से निकाली जा रही यात्राओं के सवाल पर उन्होंने कहाकि जब बीजेपी की यात्रा निकलेगी तो सभी विपक्षियों की यात्राएं खत्म हो जाएगी।राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी अमृत महोत्सव के तहत स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में शिरकत करने ग़ाज़ीपुर पहुंचे थे।उन्होंने स्वच्छता संवाद गोष्ठी और सफाई अभियान में शिरकत की।






