तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
जखनिया – गाजीपुर
स्थानीय विकासखंड के मुड़ियारी गाव निवासी पर्यावरणविद् अरविंद कुमार यादव ने स्थानीय कस्बा स्स्थित सब्जी मंडी तिराहे पर समाजसेवी व मिडिया कर्मियो को आंवला,बेलपत्र सहित विभिन्न प्रकार के पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण की अपील की। अरविंद कुमार यादव विगत 5 वर्षों से पर्यावरण के संरक्षण के प्रति लोगों को लगातार प्रेरित करते आ रहे हैं। पर्यावरण जागरूकता में सफलता का मूलमंत्र पूछे जाने पर बताया कि जनपद के विभिन्न विद्यालयों में जाकर स्काउट प्रशिक्षण में छात्रों को उनके जन्मदिन पर एक एक पौधे लगाने की अपील करते हैं। इनका मानना है की अगर प्रत्येक परिवार का एक एक सदस्य भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक हो जाएगा तो हमारी धरा खुद ब खुद हरी-भरी हो जायेगी।अपने पर्यावरण जागरूकता अभियान मे विशेष योगदान की भी सराहना की।इस मौके पर कमलेश यादव,रमेश सोनी,सदरी यादव,सत्येंद्र यादव कन्हैया यादव सहित इत्यादि समाजसेवी मौजूद रहे।






