तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
ग़ाज़ीपुर – जखनिया
स्थानीय तहसील के उप निबंधन अधिकारी अरुण कुमार श्रीवास्तव का स्थानांतरण चंदौली जनपद के लिए हो जाने पर उन्हे कार्यालय से सेवा मुक्त होने पर तहसील के अधिवक्ताओं एवं दस्तावेज लेखकों की ओर से एक विदाई समारोह का आयोजन मे उप निबंधन अधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जीवन मे मनुष्य को कार्य करने के लिए तमाम मौके मिलते हैं। परंतु जो जहां रहे वहां अपने कार्यों से हीअपनी यादगार को बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विदाई का मौका विदाई के रूप में होता है ,परंतु अपने किए गए कार्यों से ही पहचान होती है चाहे वह किसी क्षेत्र का हो ।बरिष्ठ एडवोकेट शिवानंद सिंह ने कहा कि अजय श्रीवास्तव जी जखनिया में काफी समय से कार्य को अपनी निष्ठा भाव से करते हुए हमेशा शासकीय राजस्व में बढ़ोतरी करने व सभी को लेखन कार्य में आवश्यकता अनुसार धनराशि का स्टांप का उपयोग लगाने के.नसीहत देकर कभी इससे समझौता नही किए । इनके कार्यकाल में अधिवक्ताओं को भी लेखन कार्य करने के तमाम तरीके सीखने का मौका मिला । जो अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए प्रशासनिक व सही कार्य करने के बदौलत राजस्व मे निरंतर आय को लेकर शासन के नियमानुसार कार्य करने मे कोई समझौता स्वीकार्य नही किए । इनके अंदर कार्य करने में कोई समझौता नहीं करना इनकी पहचान थी । अन्य अधिवक्ताओं ने भी उनके कार्यों को सराहा ।मौके पर वरिष्ठ दस्तावेज लेखक हरिश्चंद्र सिंह एडवोकेट अशोक यादव ,मुनीब यादव ,चंद्रभान यादव, शिवानंद सिंह, शिवपूजन चौहान, पदम कांत पांडे सहित काफी संख्या में एडवोकेट रहे ।






