तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
पिछले साल लॉकडाउन का कन्वर्जन कास्ट का अक्टूबर माह तक अभिभावकों के खाते में नही आने का मामला
दुद्धी ब्लॉक मुख्यालय के बैंकों की लापरवाही से उपभोक्ताओं गहरी नाराजगी
दुद्धी /सोनभद्र। कोरोना महामारी के कारण बन्द रहे बेसिक शिक्षा विभाग के बच्चों के लिए एम डी एम का खाद्यान्न और कन्वर्जन कॉस्ट बच्चों के माता पिता के खाते में दिए जाने की व्यवस्था सरकार की थी और अब तक तीन चरणों में कोटेदार के यहां से अभिभावकों को खाद्यान्न मिल चुका है लेकिन बैंकों की लापरवाही से अक्टूबर माह तक छात्रों के कन्वर्जन कॉस्ट का पैसा नहीं पहुँच सका है जिससे अभिभावकों में आक्रोश व्याप्त है।दर्जनों अभिभावक प्रतिदिन बैंकों में आकर खाता चेक कराते हैं तो पैसा नही आने की बात बताई जाती हैं और जब अभिभावक स्कूल में जाते हैं तो गुरुजी कहते हैं कि विद्यालय के खाते से कन्वर्जन कॉस्ट का पैसा डेविट हो गया है।अब ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर स्कूल के खाते से बैंक ने पैसा डेविट कर लिया है तो अभिभावकों के खाते में अक्टूबर माह तक भी क्यों नहीं आए ?
बता दें कि दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र में कुल 27 हजार के करीब बच्चें नामांकित हैं और दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के लगभग सभी स्कुलों का खाता एक निजी बैंक के अमवार शाखा में है।सरकार के डिजिटल लेन देन के बावजूद बैंकों की कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल उठ रहे हैं और जिस कदर दुद्धी क्षेत्र में बैंकों की लापरवाही है यह किसी से छिपी नहीं है।






