बंद पड़े उप कोषागार से सामान लेने आए कर्मचारियों को अधिवक्ताओं ने बैरन वापस लौट आया

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी तहसील मुख्यालय पर बंद पड़े उप कोषागार दुद्धी मे रखें कोषागार के सामान फर्नीचर आदि सामान लेने आए जिला मुख्यालय कोषागार से कर्मचारियों को यहां पर अधिवक्ताओं का विरोध का सामना करना पड़ाl अधिवक्ताओं के विरोध के चलते जिला कोषागार से कर्मचारियों को बैरन बगैर सामान लिए जिला मुख्यालय वापस लौटना पड़ाl बता दें कि कचहरी परिसर में कई वर्षों से उप कोषागार बंद हैl यहां के उप कोषागार को जिले के कोषागार में समाहित कर दिया गया है तबसे कोषागार बंद पड़ा हुआ है और सामान भी यहां पड़ा हुआ है आज दोपहर करीब 12:00 बजे कर्मचारियों का दल गाड़ी लेकर दुद्धी सामान लेने आया हुआ था तब यहां के अधिवक्ताओं को जानकारी मिला की उप कोषागार से सामान लेने जिले से कर्मचारियों का दल आया हुआ हैl तभी से सैकड़ों अधिवक्ता कचहरी परिसर में एकत्र हो गए और उप कोषागार से सामान ले जाने का पुरजोर विरोध कीएl उसके बाद जिले से आए कर्मचारियों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी सूचना पर मौके पर पहुंचे कोतवाली के एसएसआई बालेंद्र यादव ने अधिवक्ताओं को समझाया बुझाया लेकिन बात नहीं बनी अधिवक्ताओं का विरोध जारी था बात बनते ना देख कर्मचारियों को वापस बगैर सामान लिए जिला मुख्यालय लौटना पड़ाl अधिवक्ताओं का कहना था कि आजादी के बाद से ही दुद्धी तहसील मुख्यालय पर उप कोषागार निरंतर चला आ रहा थाl लेकिन इधर शासन की दोहरी रवैया के कारण यहां के उप कोषागार को जिला मुख्यालय पर संबद्ध कर दिया गया उस समय भी अधिवक्ताओं ने काफी विरोध किया था जिसके चलते यहां से कोषागार का सामान नहीं जा सका थाl अधिवक्ताओं का कहना था कि उप कोषागार के यहां से जिला मुख्यालय पर संबद्ध किए जाने के कारण तहसील क्षेत्र के लोगों को ट्रेजरी चालान स्टांप पेपर के अलावा तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और इसके लिए क्षेत्र के गरीब लोगों को जिला मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा हैl जो किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Comment