तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
■ बघाडू व बभनी वन क्षेत्र एवं अमवार पुलिस चौकी क्षेत्र का मामला
■ वन,पुलिस एवं राजस्व टीम अमवार क्षेत्र में क्यों नहीं रोक पा रही अवैध खनन या मिली भगत
■ दिनदहाड़े अवैध खनन एवं परिवहन को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश
■ ग्रामीणों ने दी चेतावनी कि अगर अवैध खनन नही रुका तो होगा आंदोलन
दुद्धी(सोनभद्र)।अवैध खनन को लेकर बनाई गई प्रशासनिक टीम अमवार क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन को रोकने में असफल साबित होने के लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। लोगों का कहना है कि जब कोई ग्रामीण अपने आवास या शौचालय निर्माण के लिए बालू उठाते हैं तो वन,पुलिस और राजस्व विभाग को सूचना मिल जाती हैं और हमलोगों को अपना घर बनाना भी महंगा पड़ जाता है तो आखिर अमवार चौकी क्षेत्र के भीसूर व अमवार में ट्रैक्टर से शाम ढलते ही अबैध खनन कैसे शुरू हो रहा है ।यह एक सवालिया निशान हैं ? सुत्रों की माने तो प्रति दिन भीसूर गांव के पागन नदी के रपटा के पास से अबैध खनन कर बालू की आपुर्ति आस- पास के निर्माण कार्य करा रहे कम्पनियों को दी जा रही हैं। जिससे सरकार को लाखों की राजस्व का नुकसान हो रहा है।जबकि कम्पनियों को लोकल बालू सस्ते में मिल जा रही हैं और स्थानीय ग्रामीणों को बालू के लिए तरसना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जब अवैध खनन की शिकायत की जाती हैं तो जिम्मेदार अधिकारी एक दूसरे पर ढाल कर पल्ला झाड़ लेते हैं जबकि कार्यवाई के नाम पर सिर्फ कोरम पूरा किया जाता हैं।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर अवैध खनन नही रुका तो हम सब ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी।






