डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के सदस्यों द्वारा नीति विरुद्ध उत्पीड़न के विरोध में धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया –

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी – धनोरा स्थित सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय पर एक दिवसीय सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के सदस्यों द्वारा नीति विरुद्ध स्थानांतरण ,ए0सी0पी0 प्रकरण स्थायीकरण ,पदोन्नती चलित्र पंजिकाओं का पूर्ण ना होना,सिल्ट सफाई इत्यादि कार्यों हेतु केवल जूनियर इंजीनियर्स एवमं सहायक अभियंता को उत्तरदायी बनाकर किये जा रहे विभिन्न रुपों में उत्पीड़न के विरोध में आज धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया l प्रदेश व्यापी आंदोलन के क्रम में जनपद के सभी अधिशासी अभियंताओं ( सिंचाई विभाग) के कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन कर ध्यानाकर्षण का कार्यक्रम किया तथा जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से जलशक्ति मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा|उक्त आशय की जानकारी डिप्लोमा इंजीनियर संघ के जिलाध्यक्ष हीरो प्रजापति ने कहा कि सरकार सिविल जूनियर इंजीनियरों की मांगों को गंभीरतापूर्वक विचार कर समस्या का समाधान नहीं करती है तो वृहद आंदोलन के लिए इंजीनियर बाध्य होंगे | धरने पर राजेश कुमार सिंह डीके कौशिक अक्षय कुमार आफताब अशोक कुमार त्रिलोकी गौरव शिवानंद सुनील विमलेश सहित काफी संख्या में जूनियर इंजीनियर एक दिवसीय धरने पर मौजूद रहेl

Leave a Comment