कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा पहुची सोनभद्र कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अकेले जनता से गठबंधन कर के चुनाव में आ रही है –

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता

कांग्रेस द्वारा चुनावी अभियान की प्रतिज्ञा यात्रा के साथ शुरू हुई प्रतिज्ञा यात्रा राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी के नेतृत्व में सोनभद्र पहुची।

इस बीच सोनभद्र शहर के विभिन्न मार्ग से होते हुए जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर का रास्ता तय करते हुए ओबरा के राम मंदिर मैदान मे जनसभा के रूप में परिवर्तित हो गई।
प्रतिज्ञा यात्रा के साथ राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी , एमएलसी दीपक सिंह ,पूर्व सांसद राजेश मिश्रा व पूर्व विधायक मंत्री अजय राय , पूर्व मंत्री भगवती प्रसाद चौधरी ,प्रदेश कांग्रेस सदस्य ईश्वरी नारायण सिंह यात्रा के साथ सभा स्थल पर मौजूद थे।
इससे पहले पूर्व राज्यसभा सांसद ने प्रेसवार्ता कर प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर बरसे बातो बातो में उन्होंने कई बार प्रधानमंत्री को आड़े हाथों लिया।

वही प्रमोद तिवारी ने पत्रकारों से बात चीत में कहा कि सभी सरकारी संपत्ति को बेचने का काम सरकार कर रही है,
उन्होंने कहा कि कांग्रेस 40% महिलाओ को टिकट देगी प्रियंका गांधी ने इसे करने की ठानी है मजबूर होकर सभी दलों को प्रियंका के पीछे पीछे चलना होगा।
जो महिलाएं टिकट के लिए आवेदन करेंगी , जिताऊ होंगी व टिकाऊ होंगी उन्ही को टिकट दिया जाएगा।
वही प्रमोद तिवारी ने कहा कि जब से मोदी आऐ हैं तब से हैजा, चेचक, मलेरिया, कालरा, डेगू जैसे बिमारी खत्म हो गया लेकिन मोदी जी जब से आऐ हैं इतनी मजबूत कुन्डली लेकर आऐ हैं कि कोरोना जैसी बिमारी लेकर आ गए मै उनको मनुहुस नहीं कह रहा हूँ ।

वही टी 20 वर्ल्डकप में टीम इंडिया की पाकिस्तान से हार पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश व परिवार के लिए मनहूस जैसा शब्दो का प्रयोग किया, वही कोयला संकट पर कहा कि एनडीए सरकार दो पूंजीपति घरानों को लाभ पहुचाने के लिए काम कर रही है।
रावर्ट्सगंज लोकसभा क्षेत्र से अपना दल एस के सांसद पकौड़ी लाल कोल द्वारा ब्राह्मण व क्षत्रियों पर दिए असंसदीय बयान पर कहा कि प्रधानमंत्री को आज काशी में माफी मांगना चाहिए, क्योंकि वह एनडीए दल के नेता है। कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अकेले जनता से गठबंधन कर के चुनाव में जा रही है। हम अकेले दम पर सरकार बनाएंगे।

Leave a Comment