तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
भारतीय जनता पार्टी मण्डल दुद्धी के महावीर मंदिर परिसर में आज बैठक हुई इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में दुद्धी विधानसभा प्रभारी संतोष शुक्ला जी व विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक रूबी प्रसाद का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी ने नवनिर्वाचित सभी मोर्चों के पदाधिकारियों से परिचय लिया तथा संगठन के द्वारा दिए गए कार्यों पर चर्चा की वही पूर्व विधायक रूबी प्रसाद ने कहा की भारतीय जनता पार्टी के सरकार में महिलाओं का सम्मान बढ़ा है! तथा महिलाओं को उनके हक का अधिकार मिला है आज देश का हर व्यक्ति प्रधानमंत्री जी के द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ कहीं ना कहीं से जरूर उठा रहा है और भाजपा की सरकार बिना किसी भेदभाव के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, के नीति के साथ कार्य कर रही है जोकि पूर्ववर्ती सरकारों में अभी तक नहीं हो सका है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा प्रदेश में कई ऐसी जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है जिसका की जनता को सीधा लाभ मिल रहा है आज प्रदेश में कहीं भी अराजकता का माहौल नहीं है अपराधी स्वयं थाने तक जाकर खुद को सरेंडर कर रहे हैं कोरोना काल में जिस तरह से प्रदेश में मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में वैक्सीनेशन का कार्य हुआ है वह काफी सराहनीय है जिसका हम सभी प्रशंसा करते हैं और आप सभी भाजपा कार्यकर्ता अभी से ही 2022 के विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से पुनः भाजपा सरकार बनाने के लिए तैयारियों में लग जाए! इस बैठक की अध्यक्षता दुद्धी मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू संचालन प्रेम नारायण सिंह मोनू बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री जीत सिंह खरवार, जिला कार्यसमिति सदस्य राजन चौधरी,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सुमित सोनी, मंडल के उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता राहुल अग्रहरि मनोज तिवारी, मंडल महामंत्री मनीष जायसवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष राफे खान, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुमार कुंदन, मंडल मंत्री अंशुमन राय,मंडल कोषाध्यक्ष अरुण साहनी, सेक्टर संयोजक राजीव कुमार ,मनोज पटेल, राजमणि यादव, अखिलेश कुमार, योगेंद्र अकेला, रूपनारायण कुशवाहा, सोशल मीडिया संयोजक कौशलेंद्र प्रताप सिंह,आईटी संयोजक अनुरोध भोजवाल, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष त्रिभुवन यादव, आमेश सिंह, आशीष जायसवाल, अनिकेत केसरी, महामंत्री मनोज पांडे, मंत्री आलोक गुप्ता, शशिकांत यादव, कोषाध्यक्ष अनुराग त्रिपाठी बुथ अध्यक्ष सुनील गुप्ता, विजय कुमार, अभय कुमार, विनय कुमार, सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे!!






