तेज एक्सप्रेस न्यूज़ – संजय प्रसाद
श्री बंशीधर नगर – झारखंड
बंशीधर नगर के नरही पंचायत सबसे ज्यादा हॉट बना हुआ है । झारखंड में अभी पंचायत चुनाव की घोषणा नहीं हुआ है।
परंतु नरही पंचायत में मुखीया के भावी प्रत्याशी होने वाले अभी से पंचायत का मैं हूं भावी मुखिया इसलिए पंचायत चूनाव से पहले जोर लगा रहे है ।
जो पूर्व के मुखिया लोग काम नहीं कर सके पंचायत मे पहले वह काम होने वाले मुखिया प्रत्याशी कराने में जुटे हुए हैं ।
नरही पंचायत के अनेकों सड़क जो पूर्व में नहीं बन सका था
उसे मो्रम मिट्टी से व बमा देकर पुलिया बनाने का कार्य कर रहे हैं ।
और वह अभी से पूरे पंचायत में दिखने लगा
नरही पंचायत इसलिए भी हॉट बन गया की प्रशांत सिंह रोड के ठेकेदार वही वीरेंद्र सिंह बीड़ी पत्ता ठेकेदार है ।
और यह दोनों एक ही पार्टी के कार्यकर्ता भी हैं इसलिए भी अपना दमखम दिखा रहे हैं
कि पार्टी में दिखा सके कि मैं आपका सबसे ज्यादा ताकतवर कार्यकर्ता हू इसलिए दोनों दम लगा रहे हैं ।
परंतु अभी तक प्रशांत सिंह अनेकों रोड में अपने दल बल के साथ रोड बनाने में लगे हुए हैं साथ ही वीरेंद्र सिंह भी रोड बनाने में अपना दमखम दिखा रहे हैं ।
वहीं अन्य प्रत्याशी भी इन दोनों को देखकर छोटे-मोटे कार्य को अपने अपने दल के साथ देख देख कर कराने में जुट गए हैं l इसीलिए नरही पंचायत के मतदाता से पूछने पर बताया कि सभी प्रत्याशी लोग अपना अपना दम दिखाते रहे है
पंचायत चुनाव घोषणा के बाद हम सभी आकलन करेंगे चाहे वह गरीब प्रत्याशी हो या अमीर प्रत्याशी हो व्यवहार कुशलता मिलनसार कौन है
गरीबों का काम कौन कर सकता है इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए हम लोग अपना अपना बहुमूल्य वोट उसी प्रत्याशी को देंगेl






