तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के कादल गांव में आज दोपहर में गांव के एक बावली में एक वृद्ध महिला का लास पानी में उत्तरआया हुआ मिलने से गांव में सनसनी फैल गईl गांव के आसपास के लोगों ने बावली में लास उतर आया देखे जाने के बाद गांव के लोगों ने गांव के प्रधान संजय कुमार को इसकी जानकारी दीl गांव के ग्राम प्रधान ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दीl जानकारी मिलने के बाद कोतवाली के एसआई जय प्रकाश शर्मा मौके पर पहुंचे और लास को गांव के ग्रामीणों की मदद से पानी से बाहर निकलवायाl पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैl गांव के ग्राम प्रधान संजय कुमार ने बताया कि वृद्ध महिला सुंदरी देवी 78 पत्नी मंगरु निवासी का दल आज बुधवार को करीब 10:00 बजे गांव के बावली में नहाने गई हुई थी की पैर फिसल जाने के बाद वृद्ध महिला गहरे पानी में चली गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गईl पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई हैl






