तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – राकेश कुमार
विंढमगंज / सोनभद्र
स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत अवैध शराब बनाने व बेचने वालों के विरुद्ध विंढमगंज पुलिस ने कमर कस ली है थाना क्षेत्र में ताबड़तोड़ कार्रवाई से शराब बनाने व बेचने वालों में हड़कंप मच गया है। थानाध्यक्ष विंढमगंज सूर्यभान ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज हम अपने हमराही पुलिस बल के साथ ग्राम मुडीसेमर से अभियुक्त धर्मेंद्र पासवान पुत्र मनोहर पासवान को 20 लीटर नाजायज कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया हैं और साथ ही साथ 50 किलो महुआ को नष्ट करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।जिससे क्षेत्र में शराब बनाने व बेचने वालों पर अंकुश लग सके।






