स्वास्थ्य विभाग का दावा हैंडपम्पो का पानी दूषित,
तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
म्योरपुर/पंकज सिंह
म्योरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत पाटी के बेनादह में गुरुवार को स्वस्थ्य विभाग की टीम ने अधीक्षक डॉ शिशिर श्रीवास्तव के नेतृत्व में 50 लोगो की मलेरिया जांच मरीजों को दवा वितरण किया गया। लेकिन लोगो मे मलेरिया के लक्षण मात्र तीन लोगो मे पाये गए। जबकि दर्जनों लोग बुखार, पेट दर्द,सर दर्द के मरीजों को दवा दी गयी। अधीक्षक ने बताया कि जिले से पहुची टीम ने बेनादह में मलेरिया रोधी दवा का छिड़काव किया है।बताया कि हमने हैंडपम्पो का पानी देखा वह पीने योग्य नही है और उसी का उपयोग लोग कर रहे है। जिससे विमार भी हो रहै है।कहा कि पानी की जांच के लिए जल निगम के अधिकारियों को पत्र लिखेंगे। बताते चले कि बुधवार को अरविंद का पांच वर्षीय बेटे मुन्ना की मौत हो गयी थी जबकि उनके चार बचे विमार है जिन्हें बुधवार को ही जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद गुरुवार को सी एच सी की टीम बेनादह गयी और बताया कि स्थिति नियंत्रण में है।






