अपर पुलिस अधीक्षक राजीव सिंह ने बीहड़ो में काम्बिंग किया

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

म्योरपुर/पंकज सिंह

अपर पुलिस अधीक्षक राजीव सिंह ने म्योरपुर थाने पे दुद्धी सर्किल के समस्त एसएचओ के साथ बैठक कर दिया दिशा निर्देश। अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन राजीव सिंह द्वारा म्योरपुर थाने के दुद्धी सर्किल के समस्त थानों का अर्दली
रुम का निरीक्षण किया गया तथा सम्बंधित थाना प्रभारियों व विवेचकों को लम्बितविवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया । साथ ही क्षेत्र मे नशे पर लगाम लगाने के लिये समस्त पुलिसकर्मियो
को दिशा निर्देश दिया। उन्होने फरार चल रहे वारंटीयो के धरपकड़ के लिये अभियान चलाने के लिये पुलिसकर्मियो को कहा। इस अवसर दुद्धी सर्किल के समस्त थानो के थाना प्रभारी एवं विवेचक मौजूद रहे।

Leave a Comment