बभनडीहा के जंगल में झाड़ियो में अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी

मुह और नाक में लकड़ी डाल दिया गया घटना को अंजाम

ग्राम प्रधान सन्त कुमार की सूचना पर म्योरपुर थानाध्यक्ष मौके पर पहुँच जांच में जुटे

मामला म्योरपुर थाना क्षेत्र के काचन बभनडीहा जंगल का

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

म्योरपुर/पंकज सिंह

म्योरपुर थाना से महज 3 किलोमीटर की दूरी पर बभनडीहा ग्राम पंचायत के सटे काचन गांव के बॉडर पर रोड़ से करीब 1 किलोमीटर दूरी पर शुक्रवार को दोपहर में घर पोताई के लिए मिट्टी लेने जा रही दो महिलाओ ने एक महिला को जंगल की झाड़ियो मृत अवस्था मे देख गांव में जाकर शोर मचाया महिलाओं की शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो मौके पर जाकर देखा तो झाड़ियों में एक महिला संदिग्ध अवस्था मृत मिली जिसे देख हड़कम्प मच गया ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान संत कुमार को सूचना दिया ग्राम प्रधान के सूचना पर पहुंचे म्योरपुर थाना अध्यक्ष अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने शव को कब्जे में ले जुट गए।थाना अध्यक्ष श्री त्रिपाठी ने बताया कि महिला का निर्मम हत्या कर दिया गया है महिला के गर्दन में दुपट्टा बन्धा हुआ है तथा मुह और नाक में लकड़ी डाल दिया गया है तथा जिस जगह महिला का शव मिला है कुछ दूरी पर झाड़ियो में एक साड़ी व ब्लाउज भी फेका गया है व चूड़ी टूट हुआ मिला है
शव देखने से ऐसा प्रतीत होता है की किसी ने महिला का हत्या कर शव को जंगल मे लाकर फेक दिया है महिला के हाथ पर गोदना से सुनीता देवी लिखा हुआ है पुलिस हर पहलुओ पर बारीकी से जांच कर रही है खबर लिखे जाने तक महिला की शिनाख्त नही हो पाई थी।

Leave a Comment