भारतीय जनता पार्टी म्योरपुर मंडल की कामकाजी बैठक सम्पन्न

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

म्योरपुर/पंकज कुमार

भारतीय जनता पार्टी म्योरपुर मंडल की कामकाजी बैठक पंचायत भवन म्योरपुर में संपन्न हुई इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में दुद्धी विधानसभा प्रभारी संतोष शुक्ला जी के द्वारा आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी हेतु लगने के लिए मार्गदर्शन प्राप्त हुआ,मुख्य अतिथि अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम से 2022 में फिर से भाजपा सरकार बनने की और अग्रसर है बस हम सभी कार्यकर्ताओं को पूरे तन्मयता के साथ लगकर सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करना है और सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं योजनाओं की जानकारी सभी लोगों तक पहुंचाने का कार्य करना है !इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल उपाध्यक्ष अमरकेश सिंह व संचालन मंडल महामंत्री विष्णुकांत दुबे ने किया, बैठक में मुख्य रूप से विधानसभा विस्तारक आजाद पाल जी,जिला महामंत्री जीत सिंह खरवार, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गणेश कुमार जयसवाल, जिला मंत्री भाजयुमो आशीष अग्रहरी, जिला कार्यकारिणी सदस्य भाजपा होरीलाल पासवान, क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा आरती पनिका, जिला कार्यालय मंत्री युवा मोर्चा ममता गोड़,जिला सहसंयोजक सोशल मीडिया अमित रावत, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा शशांक अग्रहरि, मंडल अध्यक्ष पिछड़ी मोर्चा दिनेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा इरफान अहमद खान, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा सतरुपा सिंह, मंडल अध्यक्ष जनजाति मोर्चा जितेंद्र गोड़, मंडल अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा जगजीवन राम, मंडल संयोजक आईटी दिलीप पांडे, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा विद्याशंकर, शक्ति केंद्र प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष सहित सभी मोर्चों के पदाधिकारी, आईटी व सोशल मीडिया के पदाधिकारी एवं देव तुल्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे,।।

Leave a Comment

[democracy id="1"]