एफ.दूरसंचार कार्यालय शाखा द्वारा संयुक्त रूप से लंच के दौरान आज प्रदर्शन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर- उपमहाप्रबंधक कार्यालय पीरनगर पर को.ऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ बीएसएनएल इम्प्लाइज यूनियन, ए.आई.वी.टी.पी. ए. तथा बीएसएनएल सी. सी.डब्ल्यू एफ.दूरसंचार जिला गाजीपुर व कार्यालय शाखा द्वारा संयुक्त रूप से लंच के दौरान आज प्रदर्शन किया गया बीएसएनएल तथा एमटीएनएल के 14917 मोबाइल टावर निजी हाथों में सौंपने का फैसला बीएसएनएल के निजीकरण की शुरुआत है l इस वर्ष के बजट में बीएसएनएल /एमटीएनएल के टावरों तथा ऑप्टिकल फाइबर के मुद्रीकरण के जरिए 40,000 करोड़ रुपए जुटाने का प्रस्ताव पहले ही किया जा चुका है l स्पष्ट है की अगले कदम के रूप में सरकार बीएसएनएल के ऑप्टिकल फाइबर को भी कॉर्पोरेट्स को सौंपने जा रही है lप्रदर्शन के दौरान एक सभा आयोजित की गई जिसे संगठन मंत्री परिमंडल लखनऊ एवम जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य ,जिला सचिव अपरवल यादव ,जिला उपाध्यक्ष मनु मेहरा ,रविन्द्र कनौजिया , रिटायर यूनियन के लल्लन कुशवाहा,दुर्गेश गुप्ता आदि ने संबोधित किया l
इस मामले पर एक पर्चा शीघ्र कर्मचारियों व जनता के बीच वितरित किया जाएगा तथा कर्मचारियों व जनता के बीच हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जायेगा l

Leave a Comment