अनियंत्रित होकर बाइक से गिरा युवक

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज –

विजय सोनी

बीजपुर (सोनभद्र) स्थानीय थाना क्षेत्र के नेमना के पास रविवार को अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल से गिरने से एक युवक घायल हो गया। हादसे में घायल युवक को उपचार के लिए एनटीपीसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
जानकारी के अनुसार, राम प्रकाश पुत्र परमेश्वर, निवासी ग्राम महुली, थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र, सोमवार को अपनी मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान नेमना के पास अचानक मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर पड़े। दुर्घटना में उन्हें चोटें आईं।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायल राम प्रकाश को उपचार के लिए एनटीपीसी के धन्वंतरि चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही उनके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए ।
पुलिस के अनुसार घटना में घायल युवक का उपचार कराया जा रहा है।

Leave a Comment